शक्तिनगर/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-
शक्तिनगर परिक्षेत्र के लिए यह बेहद दुखद समाचार है कि वरिष्ठ और निर्भीक पत्रकार संतोष रजक का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारिता जगत के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक और आमजन ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।स्वर्गीय संतोष रजक एक निष्पक्ष, सुलझे हुए और जनपक्षधर पत्रकार के रूप में पहचाने जाते थे। उन्होंने हमेशा सच और जनहित को प्राथमिकता दी। किसी भी प्रकार के दबाव के आगे उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, यही कारण था कि वे तेज़तर्रार और ईमानदार पत्रकारों में गिने जाते थे। मानवाधिकार से जुड़े मामलों में उनकी कलम पीड़ितों की आवाज़ बनकर सामने आती रही।पारिवारिक जीवन में भी वे अत्यंत जिम्मेदार व्यक्ति थे। घर के बड़े बेटे होने के नाते परिवार की सभी जिम्मेदारियों को उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाया। स्वभाव से शांत होने के बावजूद अन्याय के खिलाफ उनका रुख हमेशा कठोर रहा। उनका व्यवहार सरल, विनम्र और सभी के प्रति सम्मानपूर्ण था।स्थानीय लोगों और साथी पत्रकारों का कहना है कि संतोष रजक जैसे निर्भीक और ईमानदार पत्रकारों की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उनके निधन से न सिर्फ पत्रकारिता जगत बल्कि पूरा शक्तिनगर परिक्षेत्र खुद को खाली-सा महसूस कर रहा है।इस दुःख की घड़ी में क्षेत्रवासियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
