( गिरीश तिवारी/अरविन्द दुबे )
सोनभद्र। संभल एवं कौशांबी की घटना के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत कस्बा में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व मे थाना ओबरा के कस्बा ओबरा मे पर्याप्त पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस प्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया एवं संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों एवं अराजकतत्वों की सघन चेकिंग की गयी।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में संभल एवं कौशांबी की घटना के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व अराजक तत्वों का चिन्हाकंन करने हेतु आज क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारु द्विवेदी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज के कस्बा में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना ओबरा अन्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी में एरिया डोमिनेशन किया गया ।

एरिया डोमिनेशन के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहनों एवं अराजकतत्वों की गहनता से चेकिंग की गई । एरिया डॉमिनेशन के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद सोनभद्र पुलिस शांति,सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है ।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
