सोनभद्र (गिरीश तिवारी)- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में अनवरत ताबड़तोड़ कार्यवाही की कड़ी में मारक आसूचना संजाल से, मंगलवारा को प्राप्त मुखबिरी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए STF व थाना रॉबर्ट्सगजं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के इको प्वाइंट हनुमान मंदिर के पास से 02 नफर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों के पास से कुल 22 किलो 750 ग्राम गांजा व घटना में प्रयुक्त किया जा रहा 02 अदद चार पहिया वाहन (स्कार्पियो जिसका चेचिस नं0 VSR4K49067 व स्विफट डिजायर वाहन सं0 DL 6CJ 6773), दो अदद मोबाइल फोन, 04 अदद ATM कार्ड बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0- 978/2024 धारा 8/21/27ए/29/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
