डाला,सोनभद्र(राकेश पाठक)-चोपन थाना के नींगा में रेलवे पुल के पास रेलवे पटरी पास संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई,जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनारी के टोला निंगा में स्थित भुसरिया नाला के समीप रेलवे पुल संख्या 362 के पास एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मुलायम यादव उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र स्व. परशुराम यादव निवासी बगबईसा में रूप हुई,बताया गया कि युवक बीती रात घर नहीं आया था जो रात में रेलवे पटरी के रास्ते घर आ रहा था जो किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत की आशंका जताई जा रही है स्थानीय पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
