सोनभद्र(गिरीश तिवारी,अरविंद दुबे) -कोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडियन बैंक कचनरवा शाखा में केवाईसी कराने के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहे किसान कि शुक्रवार 27 दिसम्बर की शाम को मौत हो गई। दरसल किसान रम्मन उम्र 59 वर्ष पुत्र सुखदेव निवासी कचनरवा, इंडियन बैंक में जमा रुपये निकालने को लेकर परेशान थे। वही मृतक किसान के बेटे ने बैंक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा में स्थित इंडियन बैंक का खाताधारक किसान रम्मन केवाईसी कराने गया था कि अचानक वह बेहोश हो गए। वही साथ मे गए बेटे ने तुरंत पिता की हालत बिगड़ने पर गोद मे उठाकर अस्पताल पहुंचा जहाँ डाक्टरो किसान को मृत घोषित कर दिया।
वही पिता की मृत्यु पर जवाहर ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक मैनेजर ने कहा था जब तक केवाईसी नहीं होता तब तक खाते से लेन देन नहीं होगा पिता जी बीते चार दिनों से बैंक आकर लाइन में लगे रहते पर बैंककर्मी कभी सर्वर नहीं चल रह है अगले दिन आने को कह देते। शुक्रवार को बैंक परिसर में ही अचानक अचेत होकर गिर गए जिसे देख बैंक कर्मचारी ने कहा तुरंत यहां से ले कर जाओ नहीं तो हम लोगों को आफत में डालोगे। बैंक कर्मीयो ने कोई मानवता नहीं दिखाई और वैसे ही बेटे ने गोद में उठाकर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने बताया कि बैंक कर्मी उनका केवाईसी नहीं कर रहे थे। शुक्रवार को भी पिताजी बैंक में सुबह से ही लाइन में लगे थे लेकिन केवाईसी नही किया और मैनेजर ने कहा जाओ अभी भीड़ है अभद्रता व्यवहार से क्षुब्द पिताजी को सदमा लगा और अचेत होकर गिर गए। ब्रांच मैनेजर,अमजद अली – सहायक मैनेजर पर जांच कर कार्रवाई की जाए। ऐसे मैनेजर रहेंगे तो यहां की भोली भाली उपभोक्ताओं को परेशान करते रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
