कोन(राकेश पाठक):- स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन कस्बा निवासी सुचित कुमार (40 वर्ष) पुत्र सुग्रीव कन्नौजिया व महेश कुमार (22वर्ष) पुत्र नंदलाल गुप्ता अपने दोस्तों के साथ कमाने गुजरात गए थे। गुजरात के भरुच के एक केमिकल फैक्ट्री में दोनों पिछले एक सप्ताह से काम कर रहे थे। वहीं शनिवार की रात में नाइट ड्यूटी के दौरान फैक्ट्री में हुई जहरीली गैस रिसाव से दोनों युवक बेहोश हो गए। बेहोशी की अवस्था में दोनों को कंपनी के कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया परन्तु इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। मंगलवार की सुबह एम्बुलेंस से दोनों की शव कोन स्थित उनके गाँव पहुंचते ही कोहराम मच गया और परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। गाँव में दोनों के शव आने की सुचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। दोनों मृतक युवकों का घर एक ही गाँव में लगभग आस-पास ही है।जानकारी के अनुसार गैस रिसाव में कुल चार युवकों की मौत होने की बात बताई जा रही है, जिसमें दो कोन के व दो युवक बार्डर झारखंड के निवासी बताया गया। शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुचित के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं जिसमें दो लड़के व एक लड़की है, महेश का अभी शादी नहीं हुई थी,परिजनों के अनुसार शव का दाह-संस्कार के लिए कम्पनी की तरफ से बीस हजार रुपये नगद देने की बात बताई गई है तथा पंद्रह दिन में 30-30 लाख रूपये कंपनी वालों ने अनुग्रह राशि देने का आश्वासन दिया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
