AKD।गिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र– डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर नई बस्ती मोड़ के सामने शायं 7 बजे के आसपास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मनोज (26) पुत्र स्वर्गीय केशव, निवासी डाला नयी बस्ती के रूप में हुई है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल मनोज को उठाकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक देख परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 7, 2026नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करीब 27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
सम्पादकीयMay 7, 2026ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन 11 मई को , मां शिवदेवी पीजी कॉलेज में देंगे आशीर्वचन
Breaking_NewsMay 7, 2026चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Breaking_NewsMay 7, 202610 किलोमीटर के दायरे में 24 घंटे में मिले दो सड़े-गले शव, चोपन में फैली दहशत
