रवि सिंह
दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में सोमवार दोपहर तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के दौरान 62 वर्षीय किसान धनुधारी यादव आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घर से करीब एक किलोमीटर दूर पशुओं को चराने गए धनुधारी अचेत हो गए।
खेत में मौजूद अन्य चरवाहों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें घर लाए और एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन तीन घंटे तक न मिलने पर शाम करीब छह बजे निजी साधन से सीएचसी दुद्धी ले जाया गया। जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे संजय कुमार ने बताया कि 13 मई को उनकी नातिन की बारात आनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन इस हादसे ने खुशियां मातम में बदल दीं। समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो शायद जान बच सकती थी।उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन घंटे तक एंबुलेंस मिलने के इंतजार ने सब कुछ छीन गया। मृतक के दो पुत्र और पांच विवाहित पुत्रियां हैं। समाचार लिखे जाने तक शव सीएचसी दुद्धी में रखा रहा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
