पटना। शुक्रवार सुबह जब बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी दलों ने सदन चलने नहीं दिया. विपक्ष के विधायक लगातार नारे लगा रहे थे, ” राष्ट्र गान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान.”। उल्लेखनीय है कि 20 मार्च की शाम को पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में आयोजित सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा किया, जिससे सब हैरानी में पड़ गए। कार्यक्रम में राष्ट्र गान के दौरान नीतीश कुमार अपने बगल में खड़े प्रधान सचिव दीपक कुमार से बात करने की कोशिश कर रहे थे और मंच के नीचे खड़े पत्रकारों की तरफ़ हाथ जोड़ कर अभिवादन करने लगे। इस बीच प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे खड़े होने का इशारा करते रहे थे। इसी कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने सेपक टाकरा खेल का प्रतीक चिह्न ले जाकर एक टीवी चैनल के पत्रकार को दे दिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
