(AKD/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र। अनपरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने रविवार को तड़के डिबुलगंज डी-प्लांट पुलिया के पास से अभियुक्त मनोज कुमार निवासी डिबुलगंज को पकड़ा।बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने पिछले दो वर्षों से हेरोइन की पुड़िया बनाकर बेचने की बात स्वीकार की है। इस मामले में रोहन उर्फ चिंटू फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
