घोरावल/ सोनभद्र; (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-घोरावल नगर में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के के बैनर तले पथ संचलन का कार्यक्रम दिनांक 04 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को कस्बा घोरावल में होना सुनिश्चित हुआ है, जिसकी शुरुआत कस्बा घोरावल के बीचों-बीच स्थित धर्मशाला प्रांगण से होगी। पथ संचलन की यात्रा सुबह 8:00 बजे धर्मशाला प्रांगण से निकलकर समूचे कस्बा का भ्रमण करते हुए वापस धर्मशाला प्रांगण में ही जाकर समापन का कार्यक्रम किया जाएगा।
संघ के नगर कार्यवाह हिमांशु ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना के स्वर्णिम १०० वर्ष पूर्ण कर रहा है इस दृष्टि से भी ये पथ संचलन महत्वपूर्ण है जिसमें घोरावल के सैकड़ों स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में प्रतिभाग करेंगे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
