
दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)-कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव की निवासिनी निर्मला देवी ने गांव के कुछ मनबढ़ लोगों और विद्युत विभाग की मिलीभगत से जबरन उनके मकान के ऊपर से 11 केवीए का हाईटेंशन तार खींचे जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने अधीक्षण अभियंता और पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
निर्मला देवी के अनुसार, घटना 14 मई (बुधवार) की सुबह करीब 10 बजे की है, जब वे घर पर मौजूद नहीं थीं। इस दौरान विद्युत विभाग के कुछ कर्मचारी गांव के दबंगों के साथ मिलकर उनके मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन ले जाने लगे। जब उन्हें इसकी सूचना मिली और उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने कहा कि इस प्रकार मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजारने से उनके परिवार की जान को भविष्य में गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
