सोनभद्र( अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी)- जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंडी गेट के पास गुरुवार को दोपहर प्रतिबंधित मछलियों की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की इस मछली को झारखंड से मिर्जापुर ले जाया जा रहा था, तभी मंडी इंस्पेक्टर की सतर्कता से यह खेप पकड़ी गई,गाड़ी को रोके जाने के बाद मछलियों से लदे कंटेनर की जांच की गई, जिसमें प्रतिबंधित प्रजातियों की भारी मात्रा में मछलियां पाई गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मत्स्य विभाग की टीम ने पूरी खेप को अपने कब्जे में ले लिया।

प्रशासन और मत्स्य विभाग के संयुक्त निर्देशन में अब इस प्रतिबंधित मछली की खेप को नष्ट किया जाएगा, ताकि इसके दुष्प्रभाव से आम जनमानस और स्थानीय जैवविविधता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।मामले को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्यवाही से अवैध मछली व्यापार से जुड़े गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
