डाला/सोनभद्र (गिरीश तिवारी):- जिले में भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल चंदौली के सहयोग से एक व्यापक और ऐतिहासिक स्वास्थ्य सेवा अभियान चलाया जा रहा है, जो न सिर्फ श्रमिकों बल्कि आमजन के लिए भी वरदान साबित हो रहा है। यह पहल मजदूरों के जीवन में स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान का नया अध्याय जोड़ रही है। अभियान की शुरुआत 18 मई 2025 को डाला के रामलीला मैदान के पीछे स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में स्वास्थ्य शिविर से होगी, जो शाम 3 बजे से 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद 25 मई को क्रेशर यूनियन कार्यालय शारदा मंदिर बिल्ली ओबरा और 2 जून को राम मंदिर सेक्टर-5, ओबरा में इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।इस पूरी श्रृंखला का भव्य समापन 5 जून 2025 को डाला स्थित माँ वैष्णो शक्तिपीठ धाम में किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री मा. संजीव कुमार गोंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, वहीं भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री अनुपम जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया जाएगा।इस अभियान के तहत शुगर, बीपी, हड्डी, दांत, स्त्री रोग, बाल रोग, प्रसूति, नाक-कान-गला जैसी बीमारियों की जांच, परामर्श व निःशुल्क दवा वितरण किया जाएगा। 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा, और सभी श्रमिकों को मेटिस हेल्थ कार्ड मात्र 25 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें अस्पताल में इलाज, जांच, ऑपरेशन और दवा में विशेष छूट दी जाएगी। यह कार्यक्रम मेटिस हॉस्पिटल परिवार और भारतीय मजदूर संघ सोनभद्र की सामाजिक प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रतीक बन गया है। श्रमिकों के अधिकार, स्वास्थ्य और गरिमा की दिशा में यह कदम एक स्वास्थ्य क्रांति का आगाज़ है, जो पूरे क्षेत्र को सेवा और समर्पण की रोशनी से आलोकित कर रहा है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
