अनपरा(AKD/गिरीश तिवारी)-: स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। यहां विद्यालय परिसर के भीतर छात्राओं के बीच हुआ आपसी विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी मौजूद व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही पलों में उग्र हो गया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल परिसर में छात्राएं एक-दूसरे से उलझती नजर आ रही हैं, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह वायरल वीडियो अनपरा तापीय परियोजना परिसर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है, हालांकि @Publicbharatnews उन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता। घटना के सामने आने के बाद विद्यालयों में अनुशासन, निगरानी व्यवस्था और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला अनपरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है और वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन व शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
