सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-
ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला के पास उस समय हड़कंप मच गया जब चोपन से ओबरा डैम की ओर जा रही एक मालगाड़ी के ट्रैक पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।रेल मार्ग पर शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार