सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल की अगुवाई में भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा और पूर्व सांसद रामशकल ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इसके पश्चात अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के नेतृत्व में जरूरतमंद गरीबों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल जी की जयंती को पूरे जिले में सभी बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे और वे एक ओजस्वी वक्ता, हिंदी कवि, पत्रकार तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। अटल जी का जीवन राजनीति में मर्यादा, संवाद और राष्ट्रहित का आदर्श उदाहरण है, जिससे हर कार्यकर्ता को सीख लेनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। वे राष्ट्रधर्म और राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत विचारधारा के संवाहक रहे। आज भाजपा कार्यकर्ता उनके पदचिन्हों पर चलकर कार्य करें, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, ओमप्रकाश दूबे, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
