बहराइच। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश अब मैदानी इलाकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। नदी की तेज धारा अब निचले हिस्से में बसे ग्रामीणों के खेतों और घरों को काटकर समाहित कर रही है। ताजा मामला जनपद बहराइच के महसी तहसील का है जहां सरयू नदी की तेज धारा जानकी नगर गाँव मे कहर बरपाते हुए एक दर्जन से अधिक मकानों को नदी में समाहित कर लिया है वहीं किसानों की सौ बीघे से अधिक जमीन भी कटान की भेँट चढ़ चुकी है।महसी के जानकी नगर में कुल 95 घर हुआ करते थे लेकिन अब सिर्फ चंद घर ही बचे हैं जिसके मालिक खुद अपने आशियाने को तोड़ने पर मजबूर है ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष अचानक सरयू नदी का रुख उनकी गाँव की तरफ मुड़ गया जिसके बाद से नदी ने कहर बरपाना सुरु कर दिया।

अब तक महज तीन दिनों में नदी ने एक दर्जन मकानों को समाहित कर लिया है नदी की इस कटान से भयभीत ग्रामीणों ने विस्थापन के साथ-साथ तत्काल मदद की माँग की है खुले आसमान के नीचे चूल्हे पर खाना बना रही शुशीला ने बताया कि उसका घर और जमीन नदी में कट चुका है अब उसके पास कुछ नही बचा है वहीं अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी व्यथा बताते हुए मदद की गुहार लगाई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
