सोनभद्र :(AKD/गिरीश तिवारी)–
जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित सुलभ शौचालय का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस आधुनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है।

शौचालय में दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा, महिला एवं पुरुष शौचालय, दो बाथरूम सहित समुचित जल व प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी ने नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए। यह निर्माण ओएनजीसी के सीएसआर मद से अनस्टेबल एनजीओ द्वारा कराया गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
