सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर, राज सोनकर के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 04 सितंबर 2025 को चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित 06 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। आपको बता दे की थाना रामपुर बरकोनिया पर पंजीकृत धारा 305(A), 317(2) बीएनएस 23 से सम्बन्धित चोरी के वांछित अभियुक्तों की तलाश में ग्राम दुपटिया तिराहे पर पुलिस टीम मौजूद थी, तभी मुखबिर खास की सूचना पर वनसत्ती, ग्राम नीबिया टाड़ मार्ग पर घेराबंदी कर अजय जायसवाल पुत्र अवेधश जायसवाल निवासी ग्राम लोकवा खाड़ी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, दीपांशु कुमार पुत्र मनोज कुमार हरिजन निवासी ग्राम सरायगोपाल भदरी मलाक हरहर, थाना फाफामऊ, जनपद प्रयागराज, प्रकाश सोनकर पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम अकडहवा पोखरा, बढ़ौली चौराहा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र रत्नेश चौबे पुत्र रविन्द्र चौबे निवासी कान्वेंट स्कूल, अकडहवा, बढ़ौली चौराहा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, विजय सोनकर पुत्र बबलू सोनकर निवासी अकडहवा पोखरा, बढ़ौली चौराहा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, शम्भू सोनकर पुत्र स्व. रामविलास सोनकर निवासी अकडहवा पोखरा, बढ़ौली चौराहा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र अभियुक्तों को माल-मसरूका सहित गिरफ्तार किया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
