सोनभद्र (AKD,गिरीश तिवारी)। नवरात्रि पर्व नजदीक आते ही घोरावल नगर में माँ दुर्गा की पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। माँ दुर्गापूजा शीतला श्रृंगार समिति द्वारा इस वर्ष भव्य पांडाल सजाने की योजना बनाई गई है। नगर के दशमी तालाब पश्चिमी छोर पर माँ दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं की प्राणप्रतिष्ठा के लिए मूर्तिकारों को ऑर्डर दे दिए गए हैं।समिति के प्रबंधक डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर” ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी पूजा विधिवत मंत्रोच्चार और आचार्यगण की उपस्थिति में सनातन परंपरा के अनुसार संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए समिति के कार्यकर्ता पंडाल परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्र तक मुस्तैदी से तैनात रहेंगे।भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। पूरा नगर इस बार भव्य पंडाल और माँ दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान होगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
