रिपोर्ट संजय सिंह
सोनभद्र। पुलिस ने चोरी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए 6 अंतरप्रांतीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घसिया बस्ती के पास एक खंडहर में संदिग्ध लोगों के ठहरने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना पर दबिश दी गई तो मौके पर 15 लोग मौजूद मिले। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 9 आरोपी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 चांदी की गिलास, 4 थालियां, 36 अंगूठियां और 45 हज़ार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह कक्षा बनियान गिरोह से मेल खाता है और बेहद शातिर तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। ये लोग फूल, गुब्बारे और खिलौने बेचने के नाम पर गांव–गांव घूमते हैं और उसी दौरान इलाके की रेकी करते हैं।
रेकी के बाद अपने साथियों को ट्रेन और बस से बुलाकर सुनियोजित तरीके से बड़ी वारदात को अंजाम देते हैं। गिरोह का अधिकांश हिस्सा मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से जुड़ा है और ज्यादातर आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 6 अंतरप्रांतीय अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के मुताबिक यह गिरोह फूल, गुब्बारे और खिलौने बेचने के बहाने गांव–गांव घूमता है और उसी दौरान रेकी करता है। रेकी पूरी होने के बाद ये अपने साथियों को ट्रेन और बस से बुलाते हैं और फिर मिलकर संगठित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इस गिरोह ने जनपद के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर 9 आरोपी फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 चांदी की गिलास, 4 थालियां, 36 अंगूठियां और 45 हज़ार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह कक्षा बनियान गिरोह से मेल खाता है। ये बंजारा समुदाय से जुड़े हैं और कहीं भी अस्थायी डेरा डालकर ठहर जाते हैं। मौका मिलते ही ये बड़ी घटना को अंजाम देकर इलाके से गायब हो जाते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि फरार 9 आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये लोग फूल, गुब्बारे और खिलौने बेचने के नाम पर गांवों में घूमते हैं और उसी दौरान रेकी करते हैं। रेकी पूरी होने के बाद अपने साथियों को बुलाकर संगठित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पूछताछ में इन्होंने जनपद के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है। 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, 9 फरार हैं जिनकी तलाश तेजी से की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
