रिपोर्ट रवि सिंह
(दुद्धी) योगी सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु का शुक्रवार को उनके आगमन पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर श्रवण सिंह गौड के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया इस दौरान दुद्धी में चिकित्सीय व्यवस्था पर चर्चा की।श्री दयालु भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे।इस दौरान दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विभिन्न अनियमितता,पोस्टमार्टम हाउस पर डॉक्टर की तैनाती,आयुष से संबंधित दवाइयों का अभाव ,क्षेत्र में गैर पंजीकृत अस्पताल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर/लैब का संचालन एवं अस्पताल के जर्जर भवन आदि समस्याओं की शिकायत की गई।उन्होंने मीडिया से बताया कि शासन की योजनाओं को मरीजों तक पहुंचाने में यदि लापरवाही हो रही है तो संबंधितों की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी जाएगी ,साथ ही सीएमओ को निर्देशित कराकर अवैध अस्पतालों सहित अन्य पर नकेल कसे जाएंगे।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार की पहल की जाएगी।इस दौरान ,सुरेंद्र अग्रहरि, विशाल चौरसिया,मनोज सिंह,रामेश्वर राय,दीपक शाह, दिलीप पांडे,मनीष जायसवाल, रिंकी जायसवाल ,प्रेमनारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 22, 2026चोपन में चीनी दुकानों की जांच, 717 बोरी से अधिक स्टॉक की पड़ताल
सम्पादकीयAugust 22, 2026सोनभद्र में साइबर ठगी के मामले में 25 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 22, 2026विद्यालयों के औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई की जांच
सम्पादकीयAugust 21, 2026चोपन में घटा जलस्तर, सोन नदी पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण
