झांसी। सीपरी थाना क्षेत्र के ग्राम लकारा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें संजय नाम का एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, इस बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करदी थी, पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, पुलिस की गिरफ्त आये बदमाश संजय, भान सिंह और कमल सिंह है, 8 सितंबर को अरविंद यादव की हत्या उसकी पत्नी के सामने करके संजय अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। इस हत्याकांड में शामिल 7 आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए है। तीनों को गिरफ्तार कर आगे की शेष कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
