सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और परिजनों को शांत कराया। मामला अब जांच के दायरे में है।जानकारी के अनुसार मृतक नवजात के परिजन जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के रहने वाले हैं। परिजनों का कहना है कि चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया था।

जिला अस्पताल पहुंचने पर देर रात कर्मचारियों ने यह कहकर भर्ती करने से मना कर दिया कि अस्पताल में जगह नहीं है। इसके बाद एम्बुलेंस चालक की सलाह पर परिजनों ने बच्चे को रॉबर्ट्सगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।आरोप है कि निजी अस्पताल ने इलाज के नाम पर तीस हज़ार रुपये से अधिक की वसूली की, लेकिन घंटों इलाज के बावजूद बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। बच्चे की मौत के बाद ग़म और ग़ुस्से से भरे परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधितों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
