(AKD/ गिरीश तिवारी)
सोनभद्र:- म्योरपुर थाने की टीम ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए रानी कुमारी, उसकी माँ माया देवी तथा उसके पति रवि रंजन को गिरफ्तार कर दिखा दिया, जिनके कब्जे से ₹9,500 नगद, पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चाँदी की पायल तथा विवाह के समय पहना गया लाल जोड़ा बरामद हुआ है, यह वही गिरोह था जो दूर-दराज के वर पक्ष से संपर्क कर नकली विवाह रचा कर दुल्हन के रूप में महिलाओं को भेजता और मौके पर जेवरात व नकदी लेकर फरार हो जाता था; शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज रमेश कुमार पुत्र अजुबा राम: पोसाना, वर्तमान निवास आसाना, जिला जालौर, राजस्थान के द्वारा दी गई थी और प्राथमिकी मु0अ0सं0 143/25 धारा 316(2), 318(4) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत हुई, विवेचना के दौरान साक्ष्यों व बयान के आधार पर 309(1), 115(2), 352, 351(3) व 317(2) धाराएँ भी जुड़ीं तथा जांच में आरोपियों ने स्वीकारा कि गिरोह का मुख्य सरगना कृष्णा मौर्या और अन्य साथियों के माध्यम से वर पक्ष से मोटी रकम वसूली जाती थी और 29.10.2025 को भी इसी प्रकार की वारदात को अंजाम दिया गया था जिनमें लगभग ₹1.5 लाख की लूट हुई थी, अधिकांश रकम कृष्णा मौर्या के पास बताई जा रही है; पकड़े गए अभियुक्तों में रानी कुमारी (उम्र लगभग 23 वर्ष), माया देवी (उम्र लगभग 50 वर्ष) व रवि रंजन मौर्या (उम्र लगभग 26 वर्ष) शामिल हैं जबकि कृष्ण कुमार मौर्या व राजू माली अभी वांछित हैं और उनकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं; गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष म्योरपुर उ0नि0 कमल नयन दूबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल मनोज कन्नौजा, महिला कांस्टेबल सोनम कुमारी व कांस्टेबल रामजीत बिंद विशेष रूप से शामिल रहे, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवननाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
