(AKD/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र: -पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर डिबुलगंज दुर्गा मंदिर रोड के पास से पुलिस टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 11.02 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तों में चम्पा देवी पत्नी स्व. राजू प्रसाद, निवासी भगत सिंह नगर, डिबुलगंज उम्र 50 वर्ष तथा कृष्णचंद कुशवाहा पुत्र नंद लाल, निवासी चटकानाला झिंगुरदह बैरियर, मोरवा सिंगरौली, म.प्र. उम्र 33 वर्ष शामिल हैं। चम्पा देवी के पास से 5.56 ग्राम और कृष्णचंद के पास से 5.46 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹2,20,000 बताई जा रही है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव, उपनिरीक्षक अशोक सिंह, म.हे.का. किरण यादव, कांस्टेबल रमेश गौड़ व कांस्टेबल अजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
