सोनभद्र। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र,वाराणसी ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अर्हता तिथि 01 नवम्बर, 2025 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों को नये सिरे से तैयार किये जाने सम्बन्धी शेष कार्यक्रम को संशोधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31 (3) के अन्तर्गत सार्वजनिक नोटिस जारी किये जाने की तिथि वह तिथि जिस तक पांडुलिपियों की तैयारी और आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण किया जाना है, जिसके लिये 27 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को तिथि निर्धारित है। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन की तिथि 02 दिसम्बर 2025 (मंगलवार), दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 12 के अन्तर्गत) 02 दिसम्बर,2025 (मंगलवार) से 16 दिसम्बर, 2025 (मंगलवार) तक, वह तिथि जिस तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा और अनुपूरक सूची तैयार और मुद्रित की जायेगी की तिथि 30 दिसम्बर,2025 (मंगलवार) है तथा निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन की तिथि 06 जनवरी, 2026 (मंगलवार) निर्धारित की गयी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
