सोनभद्र(AKD,गिरीश तिवारी)-यातायात माह नवम्बर 2025 के तहत सोनभद्र पुलिस ने सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 68 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए और आज इन्हें थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के बढ़ौली चौराहे पर जेसीबी से नष्ट कराया गया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरे माह अभियान चलाकर उन बुलेट मोटरसाइकिलों को निशाने पर लिया, जिनमें तेज आवाज वाले अवैध साइलेंसर लगाए गए थे।

आज अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी की मौजूदगी में जब्त सभी साइलेंसरों को सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया।इस कार्रवाई का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण, मार्गों पर सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।सोनभद्र पुलिस ने पुनः अपील की है कि कोई भी वाहन चालक अपने वाहन में अनावश्यक परिवर्तन न करें, मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमों का पालन करें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 21, 2026चोपन में घटा जलस्तर, सोन नदी पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण
उत्तर प्रदेशAugust 20, 2026निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
उत्तर प्रदेशAugust 19, 2026खदान के पानी और मलबे ने मचाई तबाही, बस्ती में बाढ़ जैसे हालात
Breaking_NewsAugust 19, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
