सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-हरियाणा पुलिस की गुप्त कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर एड होटल के सामने स्थित कपड़े की दुकान पर अचानक छापेमारी करते हुए पुलिस ने साइबर फ्रॉड नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया। कार्रवाई इतनी तेज़ और गोपनीय थी कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।लाखों रुपये के साइबर फ्रॉड और फर्जी बैंक खातों के जरिए पैसों की निकासी से जुड़े इस मामले में पुलिस ने दुकान से मोबाइल, लैपटॉप, नेटवर्क डिवाइस सहित कई अहम डिजिटल उपकरण कब्जे में लिए हैं।

मौके से मृत्युंजय पाण्डेय निवासी उचडी को हिरासत में लिया गया है।एसआई सतीश के नेतृत्व में रोहतक हरियाणा पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट गेट के पास की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी संभव है और संदिग्धों को तुरंत अपराधियों तक पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
