दुद्धी सोनभद्र:(रवि सिंह)–
अवैध तरीके से संचालित राधा रानी हॉस्पिटल की लापरवाही ने एक गरीब प्रसूता की जान ले ली। प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने पर अस्पताल स्टाफ ने महिला को सीरियस बताकर रेफर करने की कोशिश की, जबकि वह सीजर के दौरान ही दम तोड़ चुकी थी।
मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में जोरदार हंगामा किया। इस बीच अस्पताल संचालक बैनर–होडिंग फाड़कर ताला लगाकर फरार हो गया, जबकि कुछ कर्मचारी मौके की निगरानी करते रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि आशा कार्यकर्ता ने प्रसूता को इस अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि अस्पताल पहले से ही गंभीर आरोपों और अनियमितताओं से घिरा रहा है।
कुछ दिन पहले हुए निरीक्षण में 6 बड़ी कमियां मिली थीं, लेकिन प्रभावशाली व्यक्ति के फोन पर कार्रवाई रोक दी गई थी।
इससे पहले 2024 में भी इसी संचालक के दूसरे अस्पताल में जच्चा–बच्चा की मौत पर DM के निर्देश पर FIR दर्ज हुई थी और अस्पताल सीज किया गया था। इसके बावजूद अवैध संचालन जारी रहा और आज फिर एक जान चली गई।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
