दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह, गिरीश तिवारी)-स्थानीय रेलवे स्टेशन दुद्धी नगर के समीप कलकल्ली बहरा से रामनगर जाने वाली संपर्क जाने वाली मार्ग के किनारे एक भूखंड पर बाउंड्री वाल का निर्माण किया जा रहा है ,इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है ,लोगों का कहना है कि इस बाउंड्रीवाल का निर्माण के अंदर रेलवे का लोकेशन बॉक्स को भी लिया जा रहा है | इसे लेकर रेलवे की भूमि कब्जियाने का चर्चा जोर पकड़ ली है ,बिना नापी व सीमांकन हो रहे निर्माण ने स्थानीय प्रशासन व रेलवे प्रशासन को संदेहों के घेरो में खड़ा कर दिया है |

स्थानीय लोगो ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि यहां रेलवे स्टेशन से कलकल्ली बहरा जाने वाली मार्ग के बायीं ओर ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे का सीमांकन पिलर भी गड़ा हुआ है | पिलर के अंदर रेलवे की संभावित भूमि पर हो रहा निर्माण समझ से परेय है | लोगों ने बताया कि दुद्धी में रेलवे की भूमि पर कुछ लोगों की काली नजर है जो स्टेशन के दुसरी ओर रेलवे की भूमि को कब्जियाने के बाद अब इस पार रेलवे की उपकरणों को चहारदिवारी अंदर लिया जा रहा है ,उनका कहना है कि इन उपकरणों को भी उखाड़ फेंकने की योजना है जिससे कोई भी रेलवे का चिन्ह ना रह सके |

प्रबुद्धजनों ने रेलवे के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर मामले की जांच की मांग उठाई है | उन्होंने रेलवे की पुराने रिकार्ड से स्टेशन की दोनों तरफ रेलवे की भूमि की पैमाइश कर संपत्ति को संरक्षित करने की मांग उठाई है|इस संबंध में दुद्धी रेलवे स्टेशन मास्टर से संपर्क किया गया तो बताया कि इस प्रकरण को आईओडब्लू रेणुकूट को पत्रक भेज दिया गया है । वहीं इस संबंध में आईओडब्ल्यू रेणुकूट को फोन से वार्ता करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया । जिससे उनका पक्ष नहीं लिया जा सका |
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
