चोपन,सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा मारकुंडी पोस्ट ऑफिस में तैनात रहे सहायक बड़े बाबू पर खाताधारकों के पैसों की हेराफेरी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोपों के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।बताया गया है कि नियमित बड़े बाबू के अवकाश पर जाने के बाद ओबरा पोस्ट ऑफिस में कार्यरत सहायक बड़े बाबू अनुराग दुबे को करीब 10 दिनों के लिए अस्थायी रूप से गुरमा मारकुंडी पोस्ट ऑफिस में तैनात किया गया था। इसी दौरान तीन खाताधारकों ने उन पर पैसों की गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।मारकुंडी मीनाबाजार निवासी रामविलास यादव ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा किए जाने वाले 4 हजार रुपये आज तक खाते में नहीं पहुंचे। वहीं, व्यवसायी विजय पाल के खाते से 7 हजार रुपये कट गए लेकिन नकद नहीं मिले। तीसरे मामले में विनोद सिंह ने अपने पिता के खाते में जमा किए गए 10 हजार रुपये न खाते में पहुंचने और न वापस मिलने का आरोप लगाया है।तीनों पीड़ितों ने मिर्जापुर डाक अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। विभागीय कर्मचारी शरद श्रीवास्तव ने भी घटना को सही बताते हुए माना है कि अस्थायी तैनाती के दौरान ही गड़बड़ी हुई, जिससे पोस्ट ऑफिस की छवि प्रभावित हुई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
