रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। जिले में अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में दुद्धी पुलिस द्वारा को एक अहम सफलता प्राप्त गई।गुरुवार शाम को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान म्योरपुर रोड स्थित तहसील तिराहा (सब्जी मंडी) के पास संदिग्ध कार वाहन संख्या AS 04 AE 0266 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटियों में कुल 480 कैन (लगभग 240 लीटर) अवैध किंगफिशर बीयर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000 आंकी गई है।पुलिस ने मौके से 01 अंतर्राज्यीय बीयर तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बिहार निवासी आरोपी विशाल साहनी पुत्र विजय साहनी बोचहा थाना जनपद मुजफ्फरपुर पुर से तस्करी संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उक्त प्रकरण में थाना दुद्धी पर *मु0अ0सं0 117/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।*गिरफ्तारी/बरामदगी पुलिस टीम में उ0नि0 श्यामजी सिंह यादव, हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह व लक्ष्मण शंकर यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़April 25, 2026होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
सोनभद्र न्यूज़April 25, 2026सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, बंधाया ढांढस
Breaking_NewsApril 25, 2026कोटा से सोनभद्र तक का सफर, IAS चर्चित गौड़ ने संभाली कमान, IFS पत्नी के साथ बना प्रभावशाली प्रशासनिक जोड़ा
सम्पादकीयApril 25, 2026अज्ञात वाहन के टक्कर से टेंपो सवार गंभीर रूप से घायल चालक की हुई मौत
