दुद्धी(रवि सिंह)-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर ग्राम खजुरी भुईयां बस्ती से 20 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद की गई तथा करीब डेढ़ कुंतल लहन नष्ट किया गया।कार्रवाई के दौरान अभियुक्त सुजीत कुमार भुईया निवासी खजुरी भुईयां बस्ती को गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना दुद्धी पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में दुद्धी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
