दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-
दुद्धी कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार शाम पुलिस की मानवीय पहल देखने को मिली, जब डायल 112 में तैनात कांस्टेबल किशन कुमार ने ठंड से कांप रहे एक वृद्ध को अपने खर्च से कंबल दिलाकर ओढ़ाया।स्थानीय बाजार सड़क किनारे कई वर्षों से पशुओं को बांधने वाली रस्सी पघा बेचकर जीवन यापन कर रहे लगभग 80 वर्षीय भुनेश्वर चौधरी, जो झारखंड के डंडई थाना मेराल क्षेत्र के निवासी हैं, केवल धोती-कुर्ता में ही महीनों गुजारते हैं। शाम करीब सात बजे सब्जी खरीदने के दौरान कांस्टेबल किशन कुमार की नजर जब वृद्ध पर पड़ी तो उनकी दयनीय स्थिति देख वे तुरंत बाजार से कंबल लेकर आए और उन्हें ओढ़ाया।
कांस्टेबल ने वृद्ध का हाल-चाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस मानवीय व्यवहार से भावुक हुए वृद्ध ने पुलिसकर्मी को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग भावुक हो उठे और पुलिस की इस दरियादिली की खुले दिल से सराहना की।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डीएम ने दुद्धी में एसडीएम न्यायालय व कार्यालयों का किया निरीक्षण
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डोजर मशीन में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान
सम्पादकीयFebruary 7, 2026केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम