एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, बीजपुर में पिंक बूथ का शुभारंभ

Share

सोनभद्र :(AKD/गिरीश तिवारी)-
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र के थाना बीजपुर में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया।इस दौरान भूमि व राजस्व विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, अवैध कब्जा, रास्ते से जुड़े विवाद सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। भूमि व राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने तथा गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस की मानवीय पहल भी देखने को मिली।

थाना बीजपुर परिसर में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम के तहत बुजुर्गों, असहायों और जरूरतमंदों को लगभग 500 कम्बल वितरित किए गए। इस दौरान एसपी ने महिलाओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर जानकारी दी तथा पुलिस से निर्भीक होकर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बीजपुर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, हवालात और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा कर्मचारियों को फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार और समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए।


इसी क्रम में महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए बीजपुर मार्केट में नव निर्मित पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। स्कूली और कॉलेज की छात्राओं द्वारा फीता काटकर पिंक बूथ का शुभारंभ किया गया। इस पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे बिना किसी भय के अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस के समक्ष रख सकेंगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *