निजी होटल में अश्लील नाच का आरोप, विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं का हंगामा

Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची रीवा राज्य मार्ग स्थित औडीमोड़ के पास एक निजी होटल में कथित रूप से अश्लील नाच कराए जाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भड़क गए। आरोप है कि होटल परिसर में आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित हो रही थीं, जिसकी जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने होटल प्रबंधन पर सामाजिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख अनपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया।पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा होटल से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *