सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जनपद में बंद पड़े धान क्रय केंद्रों को तत्काल चालू करने और धान खरीद में हुए कथित भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के समाजवादी लोहिया वाहिनी के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों की धान खरीद तुरंत शुरू कराने की मांग की गई।यह प्रदर्शन राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल और समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष जितेश गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभा को संबोधित करते हुए विवेक सिंह पटेल ने कहा कि सोनभद्र में किसानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। वर्ष 2025 26 में धान खरीद के नाम पर मिलर संचालकों से मिलीभगत कर भ्रष्टाचार किया गया और किसानों से कम दाम में धान खरीदकर सरकारी दर पर केंद्रों में दिखाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र धान खरीद शुरू नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी किसानों के हित में बड़ा आंदोलन करेगी।महिला सभा की जिला अध्यक्ष अधिवक्ता गीता गौड़, नगर अध्यक्ष पारब्रह्म सिंह और लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष जितेश गौतम ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार में किसान लगातार संकट झेल रहा है। पहले खाद की किल्लत रही और अब तैयार फसल की खरीद तक नहीं हो रही, जिससे किसान बेहद परेशान हैं।राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा ने कहा कि यदि धान खरीद नहीं हुई तो किसान पूरी तरह बेबस हो जाएगा। समय रहते खरीद शुरू न होने पर समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी।प्रदर्शन में मनीष मिश्रा, इमरान अहमद, अवनीश मिश्रा, दिलशाद अहमद, आशीष पटेल, सुशील भारतीय, आशीष कश्यप, राहुल पटेल, अभिषेक चौबे, विनोद कुमार पाण्डेय, धीरज कुमार पाण्डेय सहित अन्य समाजवादी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप