सोनभद्र: (रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार चरक पथली टोला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।मृतका की पहचान 32 वर्षीय ललिता देवी पत्नी अमरीश पटेल के रूप में हुई है। उसका शव गांव के बाहर एक आम के पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में केवल दो महिलाएं मौजूद थीं, जबकि परिवार के पुरुष सदस्य घर पर नहीं थे।ललिता देवी अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। मां की अचानक मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।सूचना मिलने पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दे दी है। मामले की जांच जारी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
