राष्ट्रीय लोकदल सोनभद्र संगठन को मिली नई मजबूती, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा बने जिला उपाध्यक्ष

Share

सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देश तथा राष्ट्रीय महासचिव संगठन मानव त्रिलोके त्यागी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय जी के अनुमोदन से जनपद सोनभद्र की संगठनात्मक इकाई का विस्तार किया गया है।इसी क्रम में अशोक नगर, बढ़ौली, रॉबर्ट्सगंज निवासी श्री चन्द्रशेखर विश्वकर्मा को राष्ट्रीय लोकदल सोनभद्र का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा और राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।इस नियुक्ति से जनपद सोनभद्र में राष्ट्रीय लोकदल संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इस अवसर पर गंगेश्वर पटेल, अनिल प्रताप सिंह, जितेंद्र चौबे, भोले बाबा, राम सेवक सिंह पटेल, विजय भारती, रोहित सिंह, कुबेर प्रसाद, दयाराम सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *