सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जनपद के रॉबर्ट्सगंज पन्नूगंज मार्ग स्थित लसड़ा गांव में संचालित एक राइस मिल से फैल रहे प्रदूषण के विरोध में आज के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि राइस मिल से निकलने वाली धूल और प्रदूषण के कारण आसपास के गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि प्रदूषण की वजह से बच्चों और बुजुर्गों में सांस, आंख और त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं।

इस गंभीर स्थिति को लेकर जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक राइस मिल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे , संयोजक किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा, ने कहा कि राइस मिल से फैल रहा प्रदूषण लगभग 15 से 20 गांवों को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान नहीं ले रहे हैं।

चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मोर्चा बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।प्रदर्शन में ग्रामीण सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
