दुद्धी/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- दुद्धी पुलिस ने साइबर ठगी के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 39 हजार रुपये पीड़ितों के खाते में वापस कराए हैं।कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रामलखन पुत्र रामदेव निवासी टेढ़ा, थाना दुद्धी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल कर डराकर ₹21,000 रुपये ठग लिए गए थे। वहीं अजय कुमार पुत्र महावीर प्रसाद निवासी दुद्धी से MPOCKET लोन ऐप के नाम पर QR कोड के जरिए ₹1,799 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।

दोनों मामलों में NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में दुद्धी कोतवाली पुलिस व साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंकों से संपर्क किया गया और न्यायालय के आदेश पर होल्ड कराई गई धनराशि पीड़ितों के मूल खातों में वापस करा दी गई।राशि वापस मिलने पर दोनों आवेदकों ने पुलिस टीम का आभार जताया और सराहना की।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMay 31, 2026प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपियों पर इनाम
Breaking_NewsMay 31, 2026नाबालिग से दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Breaking_NewsMay 31, 2026रहस्यमयी हालात में सीमेंट कर्मचारी की मौत, कई दिन बाद कमरे से मिला शव
सम्पादकीयMay 30, 2026जंगल में मिला महिला का नरकंकाल, 20 दिन से लापता पार्वती की हुई शिनाख्त
