दुद्धी। (रवि सिंह/गिरीश तिवारी) आपातकालीन सेवा 112 का दुरुपयोग करने का एक मामला सामने आया है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के काशीराम आवास में रहने वाला एक व्यक्ति रोजाना नशे की हालत में पुलिस को फोन कर घर छोड़ने की मांग कर रहा है।लगातार मिल रही फर्जी सूचनाओं से पीआरवी टीम का कीमती समय बर्बाद हो रहा है। हाल ही में भी सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से उसने वही मांग दोहराई।ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों ने उसे स्पष्ट चेतावनी दी कि 112 सेवा जनसुरक्षा और आपदा सहायता के लिए है, निजी सुविधा के लिए नहीं। भविष्य में बिना कारण कॉल करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोहराया है कि आपातकालीन संसाधनों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
