AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र।
तेज रफ्तार ने एक और परिवार को उजाड़ दिया। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरा गांव के पास अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार दंपत्ति हिंदूवारी से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुरुष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 2, 2026जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं
सम्पादकीयMarch 2, 2026लोढ़ी गांव का तालाब खाली कराने पर ग्रामीणों में आक्रोश, 79 लाख के ‘सुंदरीकरण’ पर उठे सवाल
सम्पादकीयMarch 2, 2026मां वैष्णो शक्तिपीठ धाम 10 घंटे के लिए बंद रहेगा ग्रहण के कारण विशेष व्यवस्था
सम्पादकीयMarch 2, 2026आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद