AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के धनरौल बांध में मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार मडईडीह गांव निवासी रामराज बिंद और दशमी बिंद गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के सामने स्थित धनरौल बांध में मछली पकड़ने गए थे। दोनों ने बांध में जाल डालकर मछली पकड़ना शुरू किया, लेकिन इसी दौरान वे गहरे पानी की ओर बढ़ गए और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया।देखते ही देखते दोनों पानी में डूबने लगे। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों गहरे पानी में समा चुके थे।
घटना की सूचना मिलने पर पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पहले रामराज बिंद का शव बाहर निकाला गया, जबकि करीब दो घंटे की तलाश के बाद दशमी बिंद का शव भी बरामद कर लिया गया।
दोनों शवों के बाहर निकलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 5, 2026होली खेलकर घर लौट रहे युवक पर हमला, चार लोगों पर मारपीट का आरोप
सम्पादकीयMarch 5, 2026मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की धनरौल बांध में डूबने से मौत, गांव में मातम
सम्पादकीयMarch 5, 2026पुलिस लाइन चुर्क में होली मिलन समारोह, अधिकारियों और जवानों ने साझा किया उत्सव का रंग
सम्पादकीयMarch 5, 2026दो बाइकों की टक्कर में जीजा की मौत, साला समेत दो घायल