AKD | गिरीश तिवारी
सोनभद्र।होली से पहले सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाला बाजार क्षेत्र में 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा से लदे टाटा डीसीएम वाहन सहित कुल लगभग 37 लाख रुपये की बरामदगी करते हुए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस और एसओजी टीम वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग कर रही थी।03 मार्च 2026 की रात करीब 1:15 बजे डाला की ओर से आ रही डीसीएम संख्या OD17AA5980 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर सलखन की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर पटवध इंडियन पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर शीशे के कबाड़ के पीछे छिपाकर रखी गई चार प्लास्टिक बोरियों में कुल 85 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई गई है, जबकि वाहन सहित कुल कीमत लगभग 37 लाख रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बंशीघर बेहेरा पुत्र रवि बेहेरा निवासी कंडलीमुण्डा, थाना हण्डपा, जिला अंगुल (उड़ीसा) के रूप में हुई है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और नगद धनराशि भी बरामद की गई है। इस संबंध में थाना चोपन में मु0अ0सं0 86/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। दो अन्य अज्ञात तस्करों की तलाश जारी है।पूछताछ में चालक ने बताया कि वह उड़ीसा से शीशे का कबाड़ लादकर फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में उड़ीसा के बौध बिहार बाजार में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे वाराणसी तक गांजा पहुंचाने के लिए 30 हजार रुपये का लालच दिया और कबाड़ के बीच चार बोरियों में गांजा छिपाकर फरार हो गए।कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, एसओजी प्रभारी राजेश चौबे समेत थाना चोपन और एसओजी टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 8, 2026नंदीग्राम से निकला चेहरा, अब बंगाल की सत्ता का नया पहरेदार
Breaking_NewsMay 7, 2026नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करीब 27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
सम्पादकीयMay 7, 2026ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन 11 मई को , मां शिवदेवी पीजी कॉलेज में देंगे आशीर्वचन
Breaking_NewsMay 7, 2026चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता
