दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-दुद्धी कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। यहां 29 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला। युवक की शादी तय थी और कुछ ही दिनों बाद घर में खुशियां आने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारो कला गांव निवासी सवि कुमार (29) पुत्र स्वर्गीय सुखन राम का शव झारो–महुअरिया रेलवे लाइन पर पोल संख्या 87/20 के पास पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।परिजनों के मुताबिक सवि कुमार कंप्यूटर दुकान पर ऑनलाइन काम करता था और उसकी शादी 25 अप्रैल को तय थी। घटना से पहले वह फोन पर बातचीत करते हुए घर से निकला था, इसके बाद उसकी इस तरह दर्दनाक मौत हो गई। युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
