दुद्धी ।रवि सिंह
कस्बे के रामनगर मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर एक कबाड़ लदी डीसीएम ट्रक अचानक एक घर से टकरा गई। इस हादसे में मकान की दीवारों में दरारें पड़ गईं और छत पर लगा टिन सीट भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि उस समय घर के छोटे बच्चे आसपास नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।बताया गया कि ट्रक बगल में स्थित कबाड़ की दुकान से माल लोड कर घर के सामने ही मोड़ने की कोशिश कर रहा था। सड़क संकरी होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से मकान से जा टकराई और कुछ देर तक वहीं अटक गई। घटना के दौरान मकान मालिक महेंद्र सिंह बिक्की अपने परिवार के साथ घर के अंदर ही मौजूद थे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों की मदद से चालक ने किसी तरह ट्रक को आगे बढ़ाकर हटाया, तब जाकर मकान गिरने से बच सका। मकान मालिक ने बताया कि इस हादसे में मकान को काफी नुकसान हुआ है और दीवारों में दरार आ गई है। उन्होंने यह भी बताया कि रामनगर पुल के पास कबाड़ की दुकान के सामने अक्सर भारी वाहन खड़े रहते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 7, 2026Sonbhadra breaking: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत,परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पर लापरवाही का लगाया आरोप
सम्पादकीयMarch 7, 2026शराब की दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
सम्पादकीयMarch 7, 2026कबाड़ लदी डीसीएम ट्रक घर से टकराई, बाल-बाल बचे लोग
सम्पादकीयMarch 7, 2026चैत्र नवरात्र और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित