विंढमगंज, सोनभद्र(रवि सिंह)-
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सलैयाडिह निवासी 58 वर्षीय कबूतरी देवी पत्नी गणेश यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कबूतरी देवी सड़क के किनारे पटरी पर चल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे टेलर के चेसिस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में टेलर का चेसिस महिला के पैरों पर चढ़ गया, जिससे उनका एक पैर बुरी तरह कुचल गया और वे सड़क पर गिर पड़ीं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में दर्द से कराह रही महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। टेलर चालक सुभाष ने बताया कि वाहन टाटा, जमशेदपुर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। वहीं घायल महिला ने आरोप लगाया कि वह पूरी सावधानी से सड़क किनारे चल रही थीं, इसके बावजूद चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ।
सूचना मिलने पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और टेलर चेसिस व चालक को अपने कब्जे में लेते हुए वाहन को थाने ले जाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
